BOOKS

 १. तुम्हारी खोयी हुयी यादे..

              प्रेम के सागर में डुबकी लगाने के बाद मालूम हुआ

 यहाँ दिल की नहीं

                         तक़दीर की जरुरत है ….

                                      - राही

कहते की इंसान को मिटाया जा सकता है लेकिन उसकी यादो को नहीं...  हिया भी कोशिस कर रही थी ऋषि की यादो से दूर भागने की,, उसने अपना घर छोड़ दिया, अपना परिवार छोड़ दिया, अपना शहर छोड़ दिया, यहाँ तक की अपना देश भी छोड़ दिया .. लेकिन फिर भी ऋषि की यादो से दूर जाने में कामयाब नहीं हुई क्युकी वो जितना दूर जाने की कोशिस करती यादे उतनी ही उसे  परेशान करती थी| साउथ कोरिया में एक दिन हिया की जिंदगी में हवान नाम का लड़का आता है.. लेकीन  उसी वक्त ऋषि भी उसकी जिंदगी में वापस आने के कोशिस करता है,, अब हिया को तय करना है उसे हवान के साथ रहकर नयी यादे बनानी है या फिर उन यादो नो फिरसे जीना है जो ऋषि से जुडी हुयी है.. यादे जिंदगी है,, क्या चुनेगी हिया ?? पढ़िए हिया की कहानी जो साउथ कोरिया जाती है यादो को खोने के लिए..


२. सूरज से कहदो आज अस्त ना हो 

जितना समेटना चाहो उतना फेल जाती है
मुझे कहा मालूम था
की
जाने के बाद सिर्फ यादे रह जाती है ..
-राही –

प्यार के बिना जिंदगी अधूरी है लेकिन जब प्यारा इंसान आपको छोड़कर जाता है उसके बाद जिंदगी में जो अकेलापन आता है उसे सिर्फ वही समज सकता है जिसने प्यार खोया हो... राघव और हेतल की प्रेमकहानी ,, एक चरवाहे और सरपंच की बेटी की प्रेमकथा.. जो एक ही गाव में पैदा हुए थे ... जमजीर नामक एक झरना उनके मिलने की जगह थी| वो वहा रोज मिलते थे ,ढेर सारी बाते करते थे पर कुदरत ने उनके लिए जुदा होना ही तय किया था ,, और जुदा भी ऐसे किया था की फिर कभी मिल नहीं पाएंगे.. हेतल जितना प्यार राघव से करती थी  उससे कही ज्यादा प्यार जमजीर से करती थी.. राघव से जुदाई तो सह लेती लेकिन एक दिन भी जमजीर के पानी को ना छुए, उससे बात ना करे, उसकी टेकरियो पर बेठने ना जाये तो वो नहीं जी सकती.. जमजीर उनके प्यार का गवाह था.. निशानी था.. क्या हुआ था ऐसा जो तीनो एक दुसरे से हमेशा के लिए बिछड़ गए ?? जानने के लिए पढ़िए राघव और हेतल की प्रेमकहानी जो जमजीर के किनारे पैदा हुयी और वही पर खत्म हो गयी..


३. कहा हो आप ?

कहा कहा नहीं ढूंढा मेने आपको
थक कर बेठा में जब
तो दिल से आवाज आई
में यहाँ हु....
- राही  -


 ये कहानी है इस दुनिया में भगवान् को ढूंढने की.. भगवान हर जगह है लेकिन उन्हें आखो से देखा नहीं जा सकता.. ये पटकथा अश्विन नाम के एक लड़के के जीवन से जुडी हुयी है जो भगवान् की खोज करने निकला था | क्या उसे भगवान् मिले ?  जवाब जानने के लिए हमें भी उसके साथ इस यात्रा पर जाना होगा.. तो चलिए शुरू करते है इस कहानी को...



४. क्या पंछी फिर कभी गायेंगे ?

निगाहे मिलाने को तरसते थे जिनसे
उनको कैसे निगाहों से दूर किया होगा
जरा सोचो....
जिनको खोने के ख्याल से  भी  डरते थे हम
उनको हकीकत में कैसे विदा किया होगा....
    ...  राही ...

एक तरफ़ा प्यार ...जहा प्यार को पाने कि कोई उम्मीद नहीं  होती लेकिन आप उसे जाने भी नहीं दे सकतें , जहा आप उसे रोक भी नहीं सकते न भुला सकते है .. और ना ही बूला सकते हैं | ये वो मह्होबत है जिसें सिर्फ वही महसूस कर सकता है जिसने खुद इसे जिया हो .. ऐसी एक कहानी है हिना  की जो मिलती है विहान से .. दोनों को एक ही बीमारी है एक तरफ़ा प्यार की लेकिन मकसद किस्मत का कोई ओर है उन्हें मिलाने का.. अपने प्यार की कहानिया एक दुसरे को सुनाते है.. एक दुसरे का दर्द समजते है लेकिन फिर ??  पढ़िए यहाँ हिना  की कहानी जो मानती है की उसका रोम उसकी जिन्दगी में तब वापस आएगा जब पंछी फिर गायेंगे |   क्या पंछी फिर कभी गायेंगे ???

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आइरिस ( Iris ): भारत का पहला AI-जनित स्कूल शिक्षक रोबोट

जानिये कैसे दक्षिण कोरियाई वयस्क पत्थरों को पालतू बनाकर अकेलेपन को दूर रखते है

विजयगढ़ किला और राजकुमारी चंद्रकांता की कहानी

दुनिया में शीर्ष दस सबसे स्वच्छ देश: पर्यावरणीय उत्कृष्टता का एक झलक

साल 2023 में सबसे लोकप्रिय 10 पुस्तकें: समीक्षा और विवेचना

यूरोप के दस सबसे खूबसूरत गांव

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) क्रांति: सबसे अधिक AI उपयोगकर्ताओं वाले दस देश

स्विटजरलैंड में घूमने के लिए शीर्ष दस स्थान

दुनिया भर में सबसे अधिक खाई जाने वाली दस सब्जियां

स्वाति मालीवाल केस | सीएम अरविंद केजरीवाल अब तक चुप क्यों हैं? | जानिए क्या है पूरा मामला